Home छत्तीसगढ़ 120 पौवा देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, गंडई पुलिस ने आबकारी...

120 पौवा देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, गंडई पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

0

खैरागढ़ :  थाना गंडई पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रोड अतरिया में एक मकान में दबिश देकर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी 120 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रोड अतरिया निवासी कांती सोरी अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना गंडई पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए मकान की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

मौके पर महिला कांती सोरी पति राजेश सोरी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रोड अतरिया, थाना गंडई, जिला केसीजी मिली। मकान की तलाशी लेने पर एक काले रंग के थैले में 120 पौवा देशी शोले प्लेन शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 21.600 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 9,600 रुपये बताई गई है। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध थाना गंडई में अपराध क्रमांक 251/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here