Home छत्तीसगढ़ मिनी माता के सहजता एवँ सरलता को हमेशा याद किया जाएगा -डॉ...

मिनी माता के सहजता एवँ सरलता को हमेशा याद किया जाएगा -डॉ चरण दास महन्त

0

सक्ती  : अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के पुण्यतिथि के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त ने मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में पहुँचकर मिनी माता जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मिनीमाता जी को याद किया डॉ महन्त ने कहा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की पहली महिला सांसद मिनीमाता जी ने नारी शिक्षा महिला सशक्तिकरण तथा अनाथ एवं अपाहिज़ों के लिए काम किया मजदूर किसानों का कल्याण हो ऐसा कार्य किया डॉक्टर महंत ने आगे कहा कि मिनीमाता ने कुप्रथाओं को रोकने के लिए सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ी उन्होंने। बाल विवाह दहेज प्रथा और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया मिनीमाता प्रथम सांसद के रूप में पांच बार लोकसभा संसद में देश के लिए काम करने का उन्हें अवसर मिला उन्होंने गरीब पिछड़ा वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए संघर्ष किया उनके पुण्यतिथि के अवसर पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं और सभी से कहना चाहूंगा कि मिनीमाता सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की सेवा करें श्रद्धांजलि देने के बाद डॉ चरणदास महंत एवं जय सिंह अग्रवाल स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल हरीश परसाई पोषक दास महंत उमेश देवांगन सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद जिले के कांग्रेस पदाधिकारी का कार्यकर्ता ग्रामीण जन नगर वासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here