सक्ती : नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने हरेली त्यौहार पर अपने गृह ग्राम सारागांव निवास में कृषि औजारों की विधि पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति हरियाली हो यही कामना की छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने परिवार के साथ कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। महंत ने कहा हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं छत्तीसगढ़ के युवा पुरुष गेड़ी चढ़कर हरेली की खुशियां मनाते हैं। छत्तीसगढ़ की इस गौरवशाली संस्कृति और परम्परा को सहेजने के लिए कांग्रेस सरकार ने हरेली त्यौहार के दिन सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया था हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से अवगत कराती है और यह परंपरा हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए हमारा गौरव है।



