Home छत्तीसगढ़ कोटेश्वर धाम में भूपेश बघेल ने किया महारुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की...

कोटेश्वर धाम में भूपेश बघेल ने किया महारुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

0

पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव के निवास पर पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी :  सिहावा विधानसभा क्षेत्र कोटेश्वर धाम में आयोजित भव्य महारुद्राभिषेक श्रावण महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने बाबा भीम कोटेश्वर की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य रुद्राभिषेक किया तथा भगवान शिव से सिहावा विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लंबे समय बाद नगरी आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोटेश्वर धाम मे कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

लंबे समय बाद नगरी पहुंचे बघेल, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

लंबे समय बाद नगरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे भूपेश बघेल

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता महंगाई से परेशान है और महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है।

उन्होंने रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बिजली के बढ़ते बिलों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिजली की दरों और बिलों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार को महंगाई, रोजगार, बिजली, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित आम जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित के सवालों पर सरकार को जवाबदेह बनाने का कार्य करेगी।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मांडवी, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, धमतरी विधायक ओंकार साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव , प्रतिमा चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक अशोक सोम, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, अनवर रजा , निषाद समाज नगरी अध्यक्ष अंजर सिंह निषाद प्रमोद कुजाम।,मनोज साक्षी ,राजेन्द सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राजनितिक हलचल तेज

वही जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व विधायक लक्ष्मी के निवास पर पहुचे जहा उनका गर्मजोशी से पूर्व विधायक व कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया और कार्यकर्ताओ की भीड जहा आम कार्यकर्ताओ को भी पूर्व विधायक के यहा सम्मान मिला ऐसे मे कार्यकर्ताओ मे चर्चा का विषय बना रहा की आने विधानसभा मे पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव को ही संभावित प्रत्याशी के रूप मे देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here