Home देश 15 अगस्त को बिहार के 19 जिलों में बारिश-तेज हवा का ऑरेंज...

15 अगस्त को बिहार के 19 जिलों में बारिश-तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी….

0

बिहार को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. 14 से 16 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. 14 और 15 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और हवा का येलो अलर्ट रहेगा. 16 अगस्त को स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है. इस दिन 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

14 अगस्त को 19 जिलों में येलो अलर्ट:-14 अगस्त को बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम सामान्य रहेगा.

16 अगस्त को 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:- 16 अगस्त को बिहार में मौसम सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है. इस दिन पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा और नवादा यानी कुल 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा. इसके अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और भागलपुर में येलो अलर्ट रहेगा. हालांकि सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और बांका में मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here