एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल : संकुल केंद्र टिकनपाल अंतर्गत प्राथमिक शाला गेचापारा में शिक्षक अजय कुमार साहू ने अपने जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर शाला के सभी बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।
बच्चों को नए बैग मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। इस दौरान शाला परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
शिक्षक अजय कुमार साहू ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन और विशेष अवसरों पर बच्चों की मदद के लिए यह कार्य कर रहे हैं, जिसे उन्होंने “प्रयास” नाम दिया है। इस प्रयास का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना है।
शिक्षकों और पालकों ने शिक्षक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और शिक्षक-छात्र के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होता है।
शाला परिवार ने शिक्षक अजय कुमार साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।




