Home छत्तीसगढ़ 4 वर्ष 7 माह से लंबित एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान...

4 वर्ष 7 माह से लंबित एनएमडीसी कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान लागू किये जाने की घोषणा पर बस्तर सांसद का किया गया आभार

0

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल : खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल बचेली की मांग पर बस्तर सांसद माननीय श्री महेश कश्यप द्वारा केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री माननीय श्री एच.डी. कुमारस्वामी जी के समक्ष दिनांक 1 जनवरी 2022 से लंबित NMDC के पुनरीक्षित वेतनमान क़ो लागू किये जाने की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए आज 13 अगस्त क़ो केंद्रीय इस्पात मंत्री जी द्वारा पुनरीक्षित वेतनमान लागू किये जाने की घोषणा की गई है।

भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध किरंदुल, बचेली एवं नगरनार इस्पात संयन्त्र के द्वारा माननीय बस्तर सांसद महोदय का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया है. अवगत हो कि भारतीय मजदूर संघ की मांग क़ो बस्तर सांसद महेश कश्यप नें गंभीरता से लेते हुए नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात मंत्री से अनेक बार मुलाक़ात किया था तथा एनएमडीसी कर्मचारियों की इस बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण मांग के लिए भारतीय मजदूर संघ के किरंदुल, बचेली के प्रतिनिधिमंडल क़ो भी इन अवसरों पर सीधे मुलाक़ात करवाते हुए पुरजोर तरीके से अपनी बातें रखी थी तथा बस्तर सांसद द्वारा लिखित में भी केंद्रीय इस्पात मंत्री के समक्ष मांग की गई थी. खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, राजेंद्र यादव शाखा बचेली के अध्यक्ष पूरन जायसवाल, सुभाषचंद्र एवं दोनों शाखाओं के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों नें इस महत्वपूर्ण घोषणा क़ो बस्तर सांसद महेश कश्यप की सक्रियता एवं उनके सार्थक प्रयासों की सुखद परिणीति करार देते हुए खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) की ओर से उनका कोटि कोटि आभार व्यक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here