Home छत्तीसगढ़ अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 1...

अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर और 1 टिपर जब्त

0

एमसीबी :  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिला कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में तहसील मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम-घुटरा, हस्तिनापुर और चैनपुर क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। टीम ने मुरुम, मिट्टी (ईंट) और रेत का अवैध परिवहन करते हुए 4 नाग ट्रैक्टर और 1 नाग टिपर को रंगे हाथों पकड़ा।खनिज विभाग ने इन सभी वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा करवा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 और छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here