Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 3 दिन एक्टिव रहेगा मानसून, कई जिलों...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम! 3 दिन एक्टिव रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. नए मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में मॉनसून एक्टिव रहने वाला है. उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.

मौमस विभाग ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रायपुर में करीब 2 डिग्री तक तापमान गिरा है. बात करें वर्षा के मुख्य आंकड़ों की तो यह केल्हारी, कुटरू, सुकमा और वाड्रफनगर में 5-5 सेमी बारिश हुई. वहीं बलरामपुर, समरी और दंतेवाड़ा में 3-3 सेमी, जबकि कुसमी, जगरगुंडा, रघुनाथ नगर, कटेकल्याण, बीजापुर, गीदम और तोंगपाल में 2-2 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा दोर्नापाल, सरसीवा, लटोरी, जनकपुर-भरतपुर, सोनहत, कोटाडोल, छिंदगढ़ और बगीचा में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई.

रायपुर में आज बारिश के आसार

राजधानी और आसपास के इलाकों में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. तापमान में गिरावट भी हुई है. आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here