अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : सूचना का अधिकार (RTI) कानून कभी भारतीय लोकतंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिक का सबसे बड़ा और मारक विधिक हथियार माना जाता था। लेकिन आजकल आरटीआई का इस्तेमाल जनहित या भ्रष्टाचार मिटाने के लिए नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ, ब्लैकमेलिंग और खुलेआम धन उगाही के सुनियोजित औजार के रूप में हो रहा है। ऐसी ही एक मामला ग्राम पंचायत झलमला में आया है जहां पर एक पत्रकार ने सूचना का अधिकार (आरटीआई ) लगाकर ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच से रुपयों की मांग करने सहित पंच पर धमकी देने का झूठा आरोप लगाकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया हैं।
इस फर्जी पत्रकार के खिलाफ बालोद ब्लॉक सरपंच संघ बालोद ने कोतवाली थाना में शिकायत की हैं, गुरुवार को ब्लाक के सरपंच बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे जहां सरपंचों ने थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा को लिखित शिकायत करते हुए पाररास बालोद निवासी रितेश कुमार को फर्जी पत्रकार बताते हुए उस पर सूचना का अधिकार लगाने के बाद उगाही करने का आरोप लगाया है वहीं इस तरह के कई फर्जी पत्रकार जो अवैध उगाही करते हैं उनसे सरपंच लोग आहत हैं। संघ ने इस मामले में फर्जी पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। थाना प्रभारी को शिकायत करने वाले सरपंचों में सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा राम साहू सहित ग्राम झलमला, जगतरा, तरौद, मुल्लेगुड़ा, मालगांव, मनौद, नर्रा, बोड़की, बेलमाण्ड, देवारभाट, ओरमा, भोथली, हीरापुर, जुंगेरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल रहें।
–वसुलीबाज पत्रकारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए–
ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष कृष्णा राम साहू ने कहा मीडिया के नाम से अवैध वसूली करनेवाले वसूली पत्रकारों पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे लोगों के कारण स्वच्छ पत्रकारिता बदनाम हो रही है।



