Home छत्तीसगढ़ प्रेमिका से बात करने पर भड़का युवक, चाकू से किया हमला; 3...

प्रेमिका से बात करने पर भड़का युवक, चाकू से किया हमला; 3 लोग घायल, आरोपी फरार

0

रायपुर : राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुजगहन थाना क्षेत्र के दतरेंगा में एक युवक पर धारदार चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। वारदात में लीलाराम साहू गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद आरोपी सागर साहू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

प्रेमिका से बातचीत को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सागर साहू और लीलाराम साहू के बीच प्रेमिका से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मामला बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर लीलाराम पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने लीलाराम के पेट पर वार करने की कोशिश की। हालांकि लीलाराम के बचने के बाद चाकू के वार कमर-कूल्हे के नीचे पैर में लगे। हमले में उसके हाथ की एक उंगली में भी चोट आई है।

बचाने पहुंचे दो लोगों पर भी हमला

घटना के दौरान लीलाराम को बचाने के लिए राकेश साहू और परमानंद साहू बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चोटें आई हैं।

चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी सागर साहू मौके से फरार हो गया।

112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया घायल

घटना की सूचना मिलने के बाद घायल लीलाराम साहू को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मुजगहन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और घटना के कारणों व पूरे विवाद की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here