Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का जन-जन...

स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का जन-जन तक पहुँचाया गया संदेश

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : जिला प्रशासन बालोद द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में एक भव्य स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस स्वतंत्रता दौड़ में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।रैली का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के ओजस्वी गायन के साथ हुआ।

तत्पश्चात देशभक्ति के नारों और उमंग के साथ नशा मुक्ति एवं जल का संरक्षण किए जाने हेतु शपथ दिलाकर स्वतंत्रता दौड़ मैदान से रवाना हुआ। यह दौड़ बालोद शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से गुजरी। शहरवासियों ने जगह-जगह स्वतंत्रता दौड़ का स्वागत किया। शहर का भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता दौड़ पुनः सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान पहुंची, जहां सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान का प्रचार-प्रसार:-
इस स्वतंत्रता दौड़ के दौरान स्वास्थ्य विभाग बालोद द्वारा ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। टीबी बीमारी के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न तख्तियों, बैनर और पॉम्पलेट के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन हेतु मुख्य बिंदु:
लक्षणों की पहचान: दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना और भूख न लगना टीबी के लक्षण हो सकते हैं।

निःशुल्क जांच व इलाज: शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच एवं संपूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है।

निक्षय पोषण योजना: टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सही पोषण के लिए आर्थिक सहायता और निक्षय मित्र योजना के तहत सामाजिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी नागरिक टीबी मुक्त भारत के इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच अवश्य कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here