अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़, छाल : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी छाल मंडल अध्यक्ष डोल नारायण पटेल द्वारा सर्वदलीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा की अध्यक्षता तिरंगा यात्रा प्रभारी गोपाल प्रसाद डनसेन ने की। रैली का शुभारंभ दोपहर 2 बजे नवापारा स्थित बजरंग बली मंदिर से राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात बाइक एवं कारों के साथ तिरंगा रैली नवापारा से होते हुए छाल के आंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुई।
“एक तिरंगा एक भारत एक संकल्प” के नारे के साथ निकली इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर सभी “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए *छाल थाना प्रभारी निरीक्षक अनवर अली खान* अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
इस दौरान *भाजपा महामंत्री दिलीप यादव, खगेश्वर राठिया, नवल राठिया, विक्रम राठिया, छाल BDC संतराम खूंटे, नरेंद्र चंद्रा, राजेश पटेल* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।



