Home देश 15 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में होगी भयंकर बारिश,पटना में...

15 अगस्त को बिहार के 5 जिलों में होगी भयंकर बारिश,पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल….

0

बिहार:- बिहार में 15, 16 और 17 अगस्त को कई हिस्सों में तेज हवा, बिजली चमकने और बारिश का खतरा रहेगा. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में किसी तरह की चेतावनी नहीं है और वहां मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

15 अगस्त को इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट:- 15 अगस्त को बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही बिजली चमकने और गिरने का खतरा भी रहेगा.

16 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम बिहार में ज्यादा असर:- 16 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है. लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

17 अगस्त को दक्षिण बिहार में ऑरेंज अलर्ट:- 17 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने का खतरा बना रहेगा. 17 अगस्त को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, सिवान और सारण में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में निचले इलाकों और जलभराव वाली जगहों पर रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here