राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से देशवासियों के हृदय में अमिट स्थान बनाया। उनकी राजनीति में लोकतांत्रिक मर्यादा, मानवीय संवेदना और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। राष्ट्रीय सुरक्षा, परमाणु शक्ति, सड़क, संचार एवं विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उनका जीवन और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सोनटेके, मंत्री भाजपा जिला गरियाबंद ने किया। अंत में जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, सुमित पारख, पालिकाध्यक्ष रिखीराम यादव, आसिफ मेमन, नरोत्तम साहू, धनंजय नेताम, प्रहलाद सिंह ठाकुर, रितेश यादव, रेणुका साहू, नेहा जान, सरिता कुर्रे, खेमसिंग बघेल, सेवक निषाद, पुरुषोत्तम ध्रुव, भीम साहू, मुकेश सिन्हा, राजू सिन्हा, रूपनारायण यादव अमर सिंह ठाकुर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



