Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस द्वारा पर्यटन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जतमई...

गरियाबंद पुलिस द्वारा पर्यटन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जतमई धाम के समिति सदस्यों को बनाये गए पुलिस मित्र

0
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल जय मां जतमई धाम में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम व्यवस्था के लिए गरियाबंद पुलिस ने एक सराहनीय और जागरूकता पूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जतमई पर्यटन स्थल की स्थानीय समिति के सदस्यों को ‘‘ पुलिस मित्र’ ’ लिखा हुआ टी-शर्ट और कैप वितरित किया गया है।
इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय स्थापित कर पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। इसी सोच के साथ जतमई समिति के सदस्यों को पुलिस मित्र के रूप में तैयार किया गया है। ये सदस्य वर्दी में तैनात पुलिस जवानांे के साथ मिलकर का काम करेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की मदद करना, यातायात को सुगम बनाना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करना है। यह कदम गरियाबंद को एक सुरक्षित और फ्रेंडली टूरिज्म हब बनाने में सहयोग मिलेगा।
पुलिस मित्र की मुख्य भूमिकाएं और जिम्मेदारियां-
त्वरित सहायता खोए-पाये बच्चों या बुजुर्गों की मदद करना और पर्यटकों को सही मार्गदर्शन देना।सुरक्षा निगरानी जतमई जलप्रपात ऊंचे चट्टानी क्षेत्रों में पर्यटकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सचेत करना। असामाजिक तत्वों पर लगाम परिसर में नशाखोरी, हुड़दंग या छेड़छाड़ करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखना और तुरंत पुलिस को सूचना देना।  यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन त्योहारों और वीकेंड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए वाहनों की कतारों को व्यवस्थित करना।
समिति के सदस्यों को विशेष पुलिस मित्र टी-शर्ट और कैप देने से पर्यटकों के बीच उनकी एक अलग और प्रामाणिक पहचान बनेगी। इससे दूर-दराज से आने वाले सैलानी किसी भी समस्या के समय निसंकोच होकर इन सदस्यों से संपर्क कर सकेंगे, जिससे उनका यात्रा अनुभव सुरक्षित और सुखद रहेगा। गरियाबंद पुलिस आम जनता और पर्यटकों से भी अपील करती है कि वे इन पुलिस मित्र सदस्यों और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें ताकि जतमई धाम की पवित्रता और सुरक्षा बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here