Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान महादान कार्यक्रम में युवा मोर्चा का...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान महादान कार्यक्रम में युवा मोर्चा का रक्तदान, 100 यूनिट रक्तदान हुआ एकत्र

0

चिरमिरी, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़)। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 30 सितंबर 2026 को मंगल भवन, पोड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा, चिरमिरी मंडल द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 100 यूनिट रक्तदान किया तथा मानव सेवा और जनकल्याण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

चिरमिरी सहित पूरे एमसीबी जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि एक दिन में 57 यूनिट रक्तदान के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इस कार्यक्रम में 100 यूनिट रक्तदान किया गया। यह उपलब्धि युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजकुमार वधावन जी (जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला एमसीबी) एवं ओमप्रकाश अग्रवाल जी (एल्डरमैन, नगर पालिक निगम चिरमिरी) की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आकाश दास, आकाश वधावन, निखिल राय, आदित्य श्रीवास्तव, श्री प्रताप अधिकारी, हर्ष आइच, श्री संदीप राय, निखिल कुमार, श्री सुमित पांडे, ऋषि मोहंती, श्री अंश खटिक एवं आयुष वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम है। युवाओं को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, चिरमिरी मंडल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here