Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर संस्कार पब्लिक स्कूल में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम संपन्न

स्वतंत्रता दिवस पर संस्कार पब्लिक स्कूल में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम संपन्न

0

सक्ती : सक्ती 15 अगस्त 2026 को संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती में शनिवार को 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक द्वारिकानाथ स्वर्णकार, चेयरमैन प्रकाशचंद अग्रवाल जी, दिनेश स्वर्णकार, राहुल स्वर्णकार ,प्राचार्य वी. के. मिश्रा, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य वी. के. मिश्रा जी के नेतृत्व में विद्यालय के संस्थापक द्वारिकानाथ स्वर्णकार एवं चेयरमैन प्रकाशचंद अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गरिमामय वातावरण में क्रमशः राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी गई।

इसके पश्चात विद्यालय प्राचार्य वी. के. मिश्रा जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि द्वारिकानाथ स्वर्णकार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक देशभक्ति नृत्य रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक कोमल कुमार पटेल एवं शिक्षिका सुश्री सुबंश्री जी के मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया गया। अंत में शिक्षिका जानो महोदया द्वारा आभार अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों के बीच मिष्ठान्न वितरण के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here