एस एच अज़हर दंतेवाड़ा गीदम : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर अल्पसंख्यक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष पूजा (सुचिता) जैन के नेतृत्व में दिया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना मूलभूत अधिकार है और अस्पताल की कमियों का शीघ्र निराकरण होना चाहिए।
ज्ञापन में नियमित डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था, महिला शौचालय, साफ-सफाई और सोनोग्राफी मशीन सहित मरीजों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आसिफ रजा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा, महिला कांग्रेस और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।बीएमओ ने ज्ञापन लेकर मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया।




