Home छत्तीसगढ़ झुमका जलाशय में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल :आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

झुमका जलाशय में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल :आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित होगा अभ्यास

0

कोरिया :  जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा नागरिकों को आपदा की स्थिति में आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे झुमका जलाशय, ग्राम ओड़गी में मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा।

यह मॉकड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। अभ्यास के दौरान आपदा की संभावित स्थिति में विभिन्न विभागों एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा।

नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश
अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें।
अफवाहों पर ध्यान न दें और दूसरों तक केवल सही एवं अधिकृत जानकारी पहुंचाएं। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।अभ्यास को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम का सहयोग करें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि आपदा की स्थिति में बेहतर तैयारी और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए ऐसे अभ्यास महत्वपूर्ण हैं। नागरिकों का सहयोग मॉकड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here