Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से शिक्षक के दुर्व्यवहार का आरोप, POCSO एक्ट...

जगदलपुर में नाबालिग छात्रा से शिक्षक के दुर्व्यवहार का आरोप, POCSO एक्ट के तहत केस; आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर :  शहर के एक शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जगदलपुर CSP सुमित कुमार ने बताया कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर POCSO एक्ट की धारा 8 के साथ BNS की धारा 75 और 74 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here