Home छत्तीसगढ़ खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या

खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या

0

लकड़ी के गेंड़ा से हमला करने के बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :– जिले में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने लकड़ी के गेंड़ा से हमला करने के बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमझर निवासी कुमारी बाई कमार (35 वर्ष) शुक्रवार को घर के सामने सड़क पर गंभीर हालत में मिली थी। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच खाना बनाने को लेकर कुमारी बाई कमार और उसके पति विश्राम कमार के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान विश्राम कमार ने लकड़ी के गेंड़ा से कुमारी बाई पर हमला किया और इसके बाद ईंट से उसके सिर व चेहरे पर वार किए। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई।

मृतका के भाई कृष्णा कुमार सोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति विश्राम कमार के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here