संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर नगर पंचायत नगरी में मुस्लिम समाज के भाइयों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नगरी के चूरियारा पारा की गलियों को आकर्षक लाइटिंग एवं स्वागत द्वार से सुंदर ढंग से सजाया गया। मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा का नगर पंचायत नगरी के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पार्षद मिक्की गुप्ता, शंकरदेव, नरेश पटेल, राजा पवार, चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव तथा एल्डरमैन दुर्गा शंकर प्रजापति एवं गौरव तिवारी द्वारा फूलों की वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान मुस्लिम समाज के सदर एवं पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही नगरी नगर में कौमी एकता, आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को इसी प्रकार सदैव मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारे से ही मजबूत बनता है हमारा नगर।




