Home छत्तीसगढ़ पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने...

पुलिस लाइन गरियाबंद में रक्षाबंधन पर्व का आयोजनए ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, उपहार स्वरूप लिया नशामुक्ति का संकल्प

0

इस कार्यक्रम के माध्यम से दीदीयों ने सभी आमजन को इस डिजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज पुलिस लाइन गरियाबंद में एक विशेष और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों (दीदियों) ने पुलिस लाइन पहुंचकर वहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को रक्षासूत्र (राखी) बांधा। दीदियों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर जवानों के दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की।

नशामुक्ति का लिया संकल्प-
इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की दीदियों ने उपहार और दक्षिणा के स्वरूप सभी पुलिस जवान भाइयों से एक विशेष वचन मांगा। दीदियों की प्रेरणा से कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस जवानों ने नशे का सेवन न करने और हर प्रकार के नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर यह प्रतिज्ञा की कि वे समाज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ खुद को भी व्यसनों से दूर रखकर एक स्वस्थ जीवन जिएंगे। साथ ही सभी आम जन से इस डीजिटल युग में साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने एवं दूसरों को भी सुरक्षित करने के लिए अपील की।

इस गरिमामयी और संवेदनशील कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की इस अनूठी पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से तनावपूर्ण माहौल में काम करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here