Home छत्तीसगढ़ ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, देश के सकारात्मक बदलावों की...

‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, देश के सकारात्मक बदलावों की धड़कन है: विधायक अनुज शर्मा

0

विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण

ख़रोरा:नगर पंचायत ख़रोरा में आज क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय क्षेत्रवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण सुना।इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशामुक्त युवा, तिरंगे का वैश्विक गौरव, महिला सशक्तिकरण, नेशनल स्पेस डे, मिशन शक्ति सैट, वंदेमातरम् के 150 वर्ष, वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भरता’ जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद कर अपने प्रेरक विचार साझा किए।

‘मन की बात’ राष्ट्र सेवा की नई प्रेरणा देता है: अनुज शर्मा
कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और ऊर्जा से भरा हुआ है। अभी-अभी हमने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण एक साथ बैठकर सुना है। ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों की धड़कन है, जो हम सभी को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देती है। ख़रोरा मंडल के हर एक कार्यकर्ता और नागरिक ने आज जो ऊर्जा यहाँ महसूस की है, वही ऊर्जा हमारे क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।”

विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये केवल विचार नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प हैं:नशामुक्त युवा और सशक्त राष्ट्र: हमारे देश का युवा ही भारत का भविष्य है। यदि युवा नशामुक्त रहेगा, तभी उसकी ऊर्जा खेल, शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में लगेगी। हमें अपने ख़रोरा क्षेत्र में भी युवाओं को नशे के जाल से बचाकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ाना है|

तिरंगे का वैश्विक गौरव: आज जब विश्व पटल पर भारत का तिरंगा लहराता है, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यह सम्मान देश के 140 करोड़ नागरिकों की मेहनत और देश के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है|

महिला सशक्तिकरण और पीएम स्वनिधि: हमारी बहनें अब केवल परिवार की रीढ़ नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की भी धुरी बन रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगभग 46% (35 लाख) महिला लाभार्थियों की आत्मनिर्भरता और उनके व्यापारिक योगदान को रेखांकित किया है। इस योजना ने छोटे उद्यमियों और माताओं-बहनों को अपने पैरों पर खड़े होने का संबल और स्वाभिमान दिया है|

मिशन शक्तिसैट: अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नवाचार में भारत की बेटियों की बढ़ती भागीदारी सराहनीय है। इस मिशन के तहत 108 देशों की 12,000 छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने का ऐतिहासिक मौका मिल रहा है.वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भरता: जब हम अपने स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों के उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी हमारा क्षेत्र और हमारा देश आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर बनेगा|

स्वच्छता बना जन-आंदोलन: स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। ख़रोरा को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने दिलाया राष्ट्रहित का संकल्प
विधायक अनुज शर्मा ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यह मार्गदर्शन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शिका है। प्रधानमंत्री मोदी जी का प्रत्येक संदेश हमें यह याद दिलाता है कि राष्ट्र प्रथम की भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आइए, आज हम सब यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री जी के इन प्रेरक विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। नशामुक्त, स्वच्छ और आत्मनिर्भर ख़रोरा के निर्माण में हम सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रहित के दायित्वों को पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे।”
उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से प्रधानमंत्री जी के इन विचारों को अपने दैनिक जीवन में उतारने और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस सामूहिक कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, लखन लाल धीवर,वेदराम मनहरे, स्वाति वर्मा , गुलाब टीकरीहा, सुरेंद्र वर्मा, नरेंद्र ठाकुर सहित ख़रोरा मंडल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here