Home छत्तीसगढ़ युवा शक्ति ने संभाली समाज की कमान, एकजुटता से विकास का संकल्प

युवा शक्ति ने संभाली समाज की कमान, एकजुटता से विकास का संकल्प

0

परसदा में वस्त्रकार (महरा) समाज की पहली बैठक; कैलाश अध्यक्ष, राकेश उपाध्यक्ष और गोपी बने सचिव

परसदा। ग्राम परसदा में रविवार को वस्त्रकार (महरा) समाज की प्रथम बैठक उत्साह एवं सामाजिक एकता के माहौल में संपन्न हुई। बैठक में समाज के युवाओं ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालते हुए समाज को संगठित, सशक्त और विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश वस्त्रकार को अध्यक्ष, राकेश वस्त्रकार को उपाध्यक्ष एवं गोपी वस्त्रकार को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाजजनों ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा शक्ति को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश वस्त्रकार ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में दीपक वस्त्रकार, जगजीवन, मुक्कू, प्रमोद, रोहित, रवि, अजय, चुनामणि, बिट्टू, सूरज, दिनेश, भोला, वीरेन्द्र, विजय सहित समाज के बड़ी संख्या में युवा साथी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here