Home छत्तीसगढ़ स्वाइन फ्लू की चपेट में छत्तीसगढ़ के 19 जिले, 130 संक्रमित; रायपुर...

स्वाइन फ्लू की चपेट में छत्तीसगढ़ के 19 जिले, 130 संक्रमित; रायपुर में सबसे ज्यादा 60 केस

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक प्रदेश में 130 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इनमें से 31 मरीज फिलहाल एक्टिव हैं, जबकि 99 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के केस

राजधानी रायपुर में तीन नए मरीज मिले हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या अब 60 हो चुकी है. यहां करीब 11 मरीज एक्टिव हैं. इसके अलावा दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा और महासमुंद समेत अन्य जिलों में भी सक्रिय मरीज मौजूद हैं. संक्रमण अब उन जिलों तक भी पहुंच रहा है, जहां पहले स्वाइन फ्लू के मामले सामने नहीं आए थे.

19 जिलों में अब तक स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं 8 जिलों में स्वाइन फ्लू के एक्टिव मरीज हैं. दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा और महासमुंद समेत अन्य जिलों में भी सक्रिय मरीज मौजूद हैं. नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है.

स्वाइन फ्लू से बचाव, इलाज और लक्षण

स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय

1. मास्क पहनें
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें।

2. हाथ साफ रखें
हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोएं। जरूरत पड़ने पर अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

3. खांसते या छींकते समय मुंह ढकें
खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल, टिश्यू या अपनी कोहनी से ढकें।

4. चेहरे को बार-बार न छुएं
गंदे या बिना धुले हाथों से आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।

5. टीकाकरण कराएं
हर साल मौसमी फ्लू का टीका (Flu Shot) लगवाने से फ्लू से होने वाली गंभीर बीमारी का खतरा कम हो सकता है। टीका लगवाने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

स्वाइन फ्लू का इलाज और देखभाल

1. डॉक्टर की सलाह लें
लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा न लें। डॉक्टर से संपर्क कर जांच और उचित इलाज करवाएं।

2. एंटीवायरल दवाएं
डॉक्टर जरूरत के अनुसार ओसेल्टामिविर (Oseltamivir) जैसी एंटीवायरल दवाएं दे सकते हैं। इनका लाभ बीमारी की शुरुआत में लेने पर अधिक हो सकता है। दवा केवल डॉक्टर की सलाह से लें।

3. पर्याप्त आराम और तरल पदार्थ लें
पानी, सूप और अन्य तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लें, ताकि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न हो। पर्याप्त आराम करें।

4. संक्रमित व्यक्ति को अलग रखें
संक्रमित व्यक्ति को घर पर अन्य लोगों से दूरी बनाए रखने दें, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम हो।

स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण

  • तेज बुखार या ठंड लगना (हालांकि हर मरीज को बुखार हो, यह जरूरी नहीं है)
  • सूखी खांसी और गले में खराश
  • नाक बहना या नाक बंद होना
  • शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द
  • अत्यधिक थकान या कमजोरी
  • उल्टी या दस्त, खासकर बच्चों में

गंभीर लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल जाएं

  • सांस लेने में कठिनाई या अत्यधिक सांस फूलना
  • सीने में लगातार दर्द या दबाव महसूस होना
  • बहुत ज्यादा चक्कर आना या भ्रम की स्थिति
  • होंठ या चेहरे का रंग नीला पड़ना
  • हालत तेजी से बिगड़ना

जिलेवार जानिए कहां कितने मरीज

District H1N1 Active Case
Raipur 60 11
Dhamtari 9 1
Bilaspur 15 6
Durg 13 8
Raigarh 7 1
Korba 7 2
Bemetara 3 1
Balod 0 0
Balodabazar-Bhatapara 1 0
Balrampur-Ramanujganj 0 0
Bastar 2 0
Bijapur 0 0
Dakshin Bastar Dantewada 1 0
Gariyaband 1 0
Gaurela-Pendra-Marwahi 0 0
Janjgir-Champa 2 0
Jashpur 1 0
Kabirdham 0 0
Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai 0 0
Kondagaon 0 0
Korea 0 0
Mahasamund 1 1
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur 1 0
Mohla-Manpur-Ambagarh Chouki 0 0
Mungeli 0 0
Narayanpur 0 0
Rajnandgaon 2 0
Sakti 1 0
Sarangarh-Bilaigarh 0 0
Sukma 0 0
Surajpur 1 0
Surguja 2 0
Uttar Bastar Kanker 0 0
Total 130 31

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here