राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत इंदागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.840 किलोग्राम अवैध गांजा, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन सहित करीब 10 लाख 52 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो व्यक्ति स्कूटी में गांजा लेकर इंदागांव की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोककर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से सेलो टेप में पैक गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भवानी शंकर नाईक (34 वर्ष) और मुकेश पटेल (34 वर्ष), दोनों निवासी जयपटना, जिला कालाहांडी, ओडिशा के रूप में हुई है।ने भवानी शंकर नाईक के कब्जे से 8.940 किलोग्राम गांजा, जबकि मुकेश पटेल के पास से 10.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कार्रवाई थाना इंदागांव पुलिस द्वारा की गई।




