Home छत्तीसगढ़ हंगामा, पथराव और पुलिस पर हमला… अब 20 गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान...

हंगामा, पथराव और पुलिस पर हमला… अब 20 गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान समेत आरोपियों का जुलूस

0

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में 28 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए विवाद, बवाल और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज आरोपियों का जुलूस निकाला और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

पुलिस के मुताबिक, अब तक गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल खान गुट के 17 लोग शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष रामसिंह गुट के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कट्टा, एयर पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य संदिग्धों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

गिरफ्तार अरोपियों के नाम

  • मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली
  • शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा
  • मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज
  • सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निवासी खपरगंज
  • शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास
  • मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली
  • रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर
  • मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर
  • शेर खान उर्फ नईम खान पिता करीम खान उम्र 48 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली
  • मो. अजहर कुरैशी पिता मो. जावेद उम्र 30 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली
  • विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू पिता स्व. रामावतार अनंत उम्र 32 वर्ष निवासी सिद्धीविनायक कालोनी तिफरा
  • अब्दुल रज्जाक पिता मुस्ताक मकवाना उम्र 26 वर्ष निवासी खपरगंज इमाम बाडा कोतवाली
  • अरबाज खान पिता शेख इबरान उम्र 29 वर्ष निवासी खपरगंज ताजिया चौक कोतवाली बिलासपुर
  • सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन पिता स्व साहिद उर्फ डब्बू उम्र 27 साल साकिन ख्परगंज बिलासपुर
  • नुमान अली पिता फरमान अली उम्र 22 साल निवासी यदुनंदन नगर पानी टंकी के पास इलहाबाद स्कूल के पास
  • 16- शेख सुलतान पिता शेख इब्राहिम उम्र 30 साल निवासी खपरगंज बोहरा मस्जीद के पास, जिला बिलासपुर
  • 17- मोहम्मद मुस्तकीन पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी तैयबा मस्जिद के सामने एल 01 भारतीय नगर

दूसरे पक्ष के गिरफ्तार अरोपियों के नाम

  • राजू यादव पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
  • राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी
  • छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा बिलासपुर

देखें वीडियो –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here