Home देश राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र...

राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का पहला रिएक्शन सामने आया, जानें क्या कहा

0

लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। उन्होंने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि इतने सारे उम्मीदवारों में से मुझे चुना गया। मैं इसे भगवान राम का आशीर्वाद भी मानता हूं कि एयर फोर्स में देश की 43 साल की सेवा के बाद, उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा करने का मौका दिया है।”

रिटायर्ड एयर मार्शल ने और क्या-क्या कहा?
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ANI को बताया, “सबसे पहले मैं चयन समिति का हार्दिक धन्यवाद करना चाहूंगा और मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि उन्होंने इतने सारे कैंडिडेट्स में से मेरा चयन किया। इसे मैं श्रीराम का आशीर्वाद भी मानूंगा कि भारतीय वायु सेना में 43 साल राष्ट्रसेवा के बाद, श्रीराम ने मुझे एक अवसर प्रदान किया है कि मैं राम मंदिर और भक्तों की सेवा कर पाऊं।”

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने बताया, “चयन समिति का जो प्रोसीजर था वो मेरे ख्याल से उन्होंने इंटरनेट और मीडिया पर प्रसारित किया था। उनका प्रोसीजर, टाइम लाइन बार-बार टीवी में आता रहा है। तो इस विषय में चयन समिति ही बताएगी कि क्या प्रोसीजर था।”

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने बताया, “मैं राम मंदिर समिति, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और भगवान श्रीराम का आभारी हूं कि इस दायित्व के लिए मेरा चयन किया गया। मैं भगवान राम से प्रार्थना करूंगा कि वो मुझे सामर्थ्य दें कि मैं इस काम को अच्छी तरह से कर पाऊं।”

जितेंद्र मिश्रा ने कहा, “मैं अभी बीते हुए समय की लेकिन आगे आने वाले समय की बात ज्यादा करना चाहूंगा। बीते समय को भूल जाएं और आगे आने वाले समय में भगवान राम की कृपा से अच्छा काम करें।”

जितेंद्र मिश्रा ने कहा, “मेरा प्रथम CEO के रूप में चयन हुआ है। मैं राम मंदिर के लिए अपनी टीम के माध्यम से जो भी उत्तम से उत्तम कार्य होगा, वो करने की कोशिश करूंगा। मैं भगवान राम से प्रार्थना करूंगा कि वो मुझे सामर्थ्य दें।”

बता दें कि रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here