Home छत्तीसगढ़ छुरिया के होनहार डॉ. तौहीद मेमन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, उपराष्ट्रपति...

छुरिया के होनहार डॉ. तौहीद मेमन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, उपराष्ट्रपति के हाथों मिली एमबीबीएस की डिग्री

0

छुरिया :  छुरिया के होनहार युवा डॉ. तौहीद मेमन ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छुरिया क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. तौहीद मेमन ने एम्स रायपुर से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस ) की पढ़ाई दिसंबर 2023 में पूर्ण की।उनकी इस उपलब्धि को उस समय और गौरव मिला, जब 2 सितंबर 2026 को आयोजित समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के हाथों डॉ. तौहीद मेमन ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। उपराष्ट्रपति के हाथों डिग्री प्राप्त करना डॉ. तौहीद के लिए ही नहीं, बल्कि छुरिया क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

डॉ. तौहीद मेमन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष आबिद मेमन के पुत्र हैं। बेटे की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी डॉ. तौहीद मेमन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मेहनत से मुकाम तक पहुंचने की मिसाल बने तौहीद

छुरिया जैसे छोटे नगर से निकलकर एम्स रायपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से चिकित्सा शिक्षा पूरी करना और देश के उपराष्ट्रपति के हाथों एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है। डॉ. तौहीद मेमन की सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखकर उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करने का संकल्प रखते हैं।डॉ. तौहीद की इस उपलब्धि से छुरिया का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here