एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : रायपुर श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर, इस्कॉन टाटीबंध रायपुर में 3 से 5 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव का भव्य आयोजन होगा।
मंदिर अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 3 सितंबर गुरुवार को सुबह 9 बजे होगा। इस वर्ष 25000 वर्गफुट में विशाल डोम बनाया गया है। राधारानी की पोशाक वृंदावन-मुंबई से और फूल कोलकाता-बेंगलुरु से मंगाए गए हैं।
तीन दिवसीय कार्यक्रम:
3 सितंबर – बाल महोत्सव: 5 से 25 वर्ष के बच्चों के लिए भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता होगी। तीन वर्ग सब-जूनियर (5-10), जूनियर (11-17) और सीनियर (18-25) में अलग-अलग विषय रखे गए हैं। पंजीयन शुल्क 100 रुपये। संपर्क – 9981270180
4 सितंबर – जन्माष्टमी: सुबह 4:30 मंगल आरती से रात्रि 2 बजे तक दर्शन, सुबह 9:30 बजे सिद्धार्थ स्वामी द्वारा बाललीला गुणगान, शाम 5 बजे कथक डांस, रात 9 बजे महाभिषेक, 12 बजे छप्पन भोग और महाआरती।
5 सितंबर – व्यास पूजा महोत्सव: श्रील प्रभुपाद गुणगान और महाभिषेक होगा।
मंदिर प्रबंधन ने सभी भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।




