Home छत्तीसगढ़ छ.ग. पुलिस साइबर जागृति अभियान ” मै हूॅ साइबर शिक्षक”, साइबर शिक्षक...

छ.ग. पुलिस साइबर जागृति अभियान ” मै हूॅ साइबर शिक्षक”, साइबर शिक्षक से ही साइबर सुरक्षा थीम के साथ जिले भर के 1259 स्कूलों में जाकर शिक्षक के साथ विद्यार्थीयों को भी साइबर सुरक्षा से जागृति किया गया

0

शिक्षक दिवस पर गरियाबंद पुलिस की ओर से शिक्षकों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद : – शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आज गरियाबंद पुलिस द्वारा विशेष पहल मै हूॅ साइबर शिक्षक, साइबर शिक्षक से ही साइबर सुरक्षा थीम के साथ जिले भर के 1259 स्कूलों में जाकर शिक्षक के साथ विद्यार्थीयों को भी साइबर सुरक्षा से जागृति किया गया। इस कार्यक्रम में सभी स्कूलों एवं काॅलजों के शिक्षक एवं विद्यार्थीयों के द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिए। साथ ही साथ आज शिक्षक, विद्यार्थी एवं आमजनों के लगभग 05 हजार से अधिक लोगों के साथ सेल्फी लिया गया।

इसी दौरान राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठित शिक्षक एस.आर. परीहार, गिरीश शर्मा, के.आर. सिन्हा, ए.डी. सिन्हा जी को उनके निवास स्थान में जाकर एवं थानों में सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने अपने संदेश में कहा शिक्षक समाज का आईना और राष्ट्र के सच्चे निर्माता होते हैं। वे न केवल बच्चों को अक्षर ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाकर अपराधमुक्त और उन्नत समाज की नींव रखते हैं। समर्पित शिक्षकों का सम्मान करना गरियाबंद पुलिस के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here