Home छत्तीसगढ़ किरंदुल परियोजना में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

किरंदुल परियोजना में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा परियोजना विद्यालय के सभागार में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी, केंद्रीय विद्यालय, प्रकाश विद्यालय, विद्या मंदिर, भारत माता मॉडल स्कूल और प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) किशन आहूजा और विशिष्ट अतिथि जे.सी. दास व एम. सुब्रमण्यन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

उप महाप्रबंधक (मा.सं.) के.एल. नागवेणी ने स्वागत भाषण में शिक्षकों को समाज की रीढ़ बताया। मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, सभी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और मानव संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन कुनामी हंसदा और रोजी निरोला ने किया, जबकि आभार मो. तनवीर जावेद ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here