सक्ती : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कमीशन खोरी रिश्वतखोरी पर सायं सायं ACB के छापे से बचने के लिए जहां अधिकांश अधिकारी कर्मचारियों द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के माध्यम को रिश्वत कलेक्शन का जिम्मेदारी सौंप कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं राजस्व अमला द्वारा कोटवार तथा गांव के दलालों को खुलेआम प्रश्रय देने की शिकायत जैजैपुर तहसील के अधिवक्ताओं के द्वारा लगातार किये जाने के बावजूद पटवारी तहसीलदार दफ्तर में दलाल सक्रियता जगजाहिर है। जिनके इच्छा के विरुद्ध पटवारी तहसीलदार फौती नामांतरण जैसे अनिवार्य समय-सीमा में पूर्ण होने वाले कामों को अकारण महिनों लटका कर किसानों को चक्कर लगवाया जाता है। जिससे पक्षकार परेशान हैं।
ज्ञान हो कि सक्ती जिले में वर्षों से जमें तहसीलदार कोई अपने-आप को प्रभारी मंत्री का रिस्तेदार होने का धौंस दिखाता है तो कोई मंत्री का करीबी यहां भू-राजस्व संहिता नहीं बापू जी का करिश्मा चलता है।
पटवारी तहसीलदार के शोषण से सक्ती जिले के परेशान किसान भारतीय किसान संघ के माध्यम से 11सितम्बर 2026को देश के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव सायं को शिकायत सौंपेंगे क्या कमीशन खोरी रिश्वतखोरी
दलाली का ही असलियत है सुशासन स्थिति प्रशासन के नियंत्रण के बाहर होते देख सक्ती जिले में यथाशीघ्र ACB की दबिश…………?



