Home छत्तीसगढ़ नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा से भाजपा पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विकास...

नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा से भाजपा पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- गरियाबंद भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा से सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुए जनहित और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासनिक स्तर पर जनसमस्याओं के निराकरण एवं विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

वहीं कलेक्टर रणबीर शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें भारत माता का छायाचित्र भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा, देवभोग मंडल प्रभारी डॉ. पदूलोचन जगत, झाकरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानो बेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय, महामंत्री योगनीता मांझी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता यादव, मंत्री सुरेश दंता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here