अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ :खरसिया नगर की पावन धरा पर पितरों की मोक्ष कामना को लेकर एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय प्रतिष्ठित गर्ग परिवार (बहु झोलरी वाले) द्वारा ॥पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत॥ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
कथा का वाचन विश्व विख्यात भागवत रत्न, श्री धाम वृंदावन के श्रद्धेय आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के मुखारविंद से होगा। आचार्य श्री ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के शयन भोग सेवा अधिकारी हैं और अपनी संगीतमय शैली के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।
शोभा यात्रा से होगा शुभारंभ
कथा का शुभारंभ 13 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा से होगा। शोभा यात्रा रविवार सुबह 10 बजे श्री श्याम मंदिर, स्टेशन चौक खरसिया से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक जाएगी।
कब और कहां होगी कथा?
– दिनांक: 13 से 19 सितंबर 2026
– समय: दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
– स्थान: अजित सिंह नगर, कन्या भवन के पास, खरसिया
सात दिनों का कथा क्रम
आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन विशेष प्रसंगों पर कथा होगी। 13 को भागवत महात्म्य, 14 को ध्रुव चरित्र, 15 को प्रहलाद चरित्र, 16 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व नंद उत्सव, 17 को गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग, 18 को महारास व रुक्मिणी विवाह और 19 सितंबर को सुदामा चरित्र के साथ कथा का विश्राम और हवन होगा। 20 सितंबर को पूर्णाहुति एवं गीता पाठ होगा।
भंडारा 13 अक्टूबर को
कथा के पश्चात भंडारा एवं महाप्रसाद का आयोजन 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे कन्या विवाह भवन, खरसिया में रखा गया है।
गर्ग परिवार के ताराचंद, सूरजमान, प्यारेलाल, सत्यनारायण, बाबूलाल, शिवलाल, टेकचंद, हरि कुमार, केशव प्रसाद, बनवारीलाल सहित समस्त परिवार ने नगरवासियों से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।






