Home छत्तीसगढ़ किरंदुल: सीडीओ कंपनी ने अगस्त का वेतन नहीं दिया, सैकड़ों सुरक्षा गार्ड...

किरंदुल: सीडीओ कंपनी ने अगस्त का वेतन नहीं दिया, सैकड़ों सुरक्षा गार्ड परेशान

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : किरंदुल में एएनएमडीसी अधीन ठेके पर काम कर रही सीडीओ कंपनी के सुरक्षा गार्डों को अगस्त महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कंपनी द्वारा ठेका लिए हुए महज दो-तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन मासिक भुगतान में देरी शुरू हो गई है। इससे तैनात सैकड़ों सुरक्षा गार्डों और उनके परिवारों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सुरक्षा गार्डों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी समय पर और ईमानदारी से निभाते हैं। इसी वेतन के भरोसे वे राशन, सब्जी और अन्य जरूरी सामान उधार लेकर परिवार चलाते हैं तथा दुकानदारों को अगले महीने भुगतान का आश्वासन देते हैं। लेकिन 11 तारीख जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला है। नतीजतन घर का बजट बिगड़ गया है और राशन-सब्जी जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने में भी दिक्कत हो रही है।

गार्डों का आरोप है नई कंपनी सीडीओ शुरुआत से ही देरी की आदत डाल रही है। कंपनी की ओर से अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि भुगतान कब तक जारी किया जाएगा।l बता दे। समय पर वेतन न मिलने से सुरक्षा गार्ड के परिवार आर्थिक संकट में फंस रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर सुरक्षा गार्डों का बकाया वेतन दिलवाएं, ताकि उनकी आजीविका और परिवार का भरण-पोषण बाधित न हो वही इस विषय में सीडीओ कंपनी के सुरक्षा ऑफिसर से बात की तो उन्होंने बताया कि थोड़ा देर हो चुका है 2 से 3 दिन में भुगतान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here