Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन में रफीक मेमन को बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन में रफीक मेमन को बड़ी जिम्मेदारी

0

मनेन्द्रगढ़ के रफीक ‘रज्जू भाई’ बने नायब सदर, प्रदेशभर में समाजहित के कार्यों को विस्तार देने पर जोर

मनेन्द्रगढ़ :  छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन (CGMA) की संगठनात्मक बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सुचारू संचालन एवं समाजहित के कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ निवासी रफीक मेमन (रज्जू भाई) को छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन का नायब सदर (उपाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से मनेन्द्रगढ़ सहित क्षेत्र के मेमन समाज में हर्ष का माहौल है।

छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया के मार्गदर्शन में गठित नई कार्यकारिणी में प्रदेशभर के सदस्यों को दायित्व सौंपकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

जरूरतमंद बच्चों के लिए बनेगा हॉस्टल

बैठक में संगठन के पास पिछले तीन वर्षों से उपलब्ध जमीन के उपयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि उक्त जमीन पर हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ऐसे बच्चों को रायपुर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों पर रहकर बेहतर शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल सकेगा। एसोसिएशन के इस निर्णय को समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में हाजी इब्राहिम भाई मेमन एवं हाजी फारूक भाई वारसी को संरक्षक बनाया गया है। वहीं हाजी अब्दुल गफ्फार (गप्पू भाई), गरियाबंद को संयोजक, हाजी दिलावर भाई रोकड़िया को सचिव तथा हाजी हनीफ भाई उमरानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

नायब सदर के रूप में हनीफ भाई शेखवानी (कांकेर), रफीक भाई मेमन (मनेन्द्रगढ़) एवं अनवर भाई शेखवानी (बिलासपुर) को मनोनीत किया गया है।

इसके अलावा शाहिद भाई (केशकाल) को सहसचिव, फिरोज भाई वाघडिया (बसना) को सह-कोषाध्यक्ष, यूनुस भाई (कोरबा) को लीगल एडवाइजर तथा यासीन भाई कलावाडिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमीन भाई पोरख (कोरबा), साजिद भाई फुलारा (बसना), हनीफ भाई उजाला (कांकेर), शरीफ भाई (कांकेर), हनीफ भाई बारवटिया (जगदलपुर), मुश्ताक भाई देबर (राजिम), वल्ली भाई राजवानी (महासमुंद) एवं इलियास भाई बारवटिया (जगदलपुर) को शामिल किया गया है।

‘तन, मन और धन से संगठन को मजबूत करें’

मनोनयन के बाद एसोसिएशन के सदर हाजी इदरीश लोया ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तन, मन और धन से संगठन को आगे बढ़ाने के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

मनेन्द्रगढ़ में खुशी की लहर

रफीक मेमन को छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन का नायब सदर बनाए जाने से मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के मेमन समाज में खुशी की लहर है। समाजजनों ने उनके मनोनयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रफीक मेमन की सक्रियता, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में मनेन्द्रगढ़ की भागीदारी भी छत्तीसगढ़ मेमन एसोसिएशन में और प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here