एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म एवं धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में पीड़िता एक परिचित महिला के साथ उसके मायके राखी बांधने गई थी। वहां आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और घटना बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।पीड़िता द्वारा महिला थाने में FIR दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्दी ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी: सोमारू उर्फ समरू मरकाम, पिता स्व. लखमा मरकाम, निवासी पाकलू पारा, गंजेनार, थाना कुआकोंडा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा।
आरोपी को 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



