एस एच अज़हर अमन पथ दन्तेवाड़ा : पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे व अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति, गणेश उत्सव समितियों और डीजे संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में गणेश चतुर्थी व अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रमुख बिंदु:
प्रतिमा स्थापना व विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें।
पंडाल मुख्य सड़क पर न लगाएं, जिससे आवागमन बाधित न हो।
जुलूस व विसर्जन निर्धारित मार्ग व समय पर ही करें।
डीजे व ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय व ध्वनि सीमा में ही करें; उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।आपसी सौहार्द बनाए रखें, आपत्तिजनक गतिविधियों से बचें।
सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादपूर्ण पोस्ट न करें।
किसी समस्या पर कानून हाथ में न लें, तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस ने कहा कि त्योहार खुशी, आस्था और भाईचारे के अवसर हैं। सभी के सहयोग से इन्हें शांतिपूर्ण मनाया जाएगा। नागरिकों व समितियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।



