Home छत्तीसगढ़ खरोरा प्रेस क्लब ने नवपदस्थ थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात, कानून...

खरोरा प्रेस क्लब ने नवपदस्थ थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

0

खरोरा :  खरोरा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने नवपदस्थ थाना प्रभारी से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान पत्रकारों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही नशे की गतिविधियों, अवैध शराब बिक्री, गांजा एवं नशीली गोलियों की तस्करी, चाकूबाजी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पत्रकारों ने कहा कि समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों पर कठोर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। साथ ही नगर की विभिन्न समस्याओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

थाना प्रभारी ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि समाज में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार जनसरोकारों के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर आवश्यक ध्यान दिया जाएगा तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी। खरोरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष वकार आलम सचिव संदीप छाबड़ा कोषाध्यक्ष संजय सेन वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक अनिल कुर्मी निलेश गोयल जोगिंदर सलूजा भरत कुम्भकार अनिल मोटवानी सचिन अग्रवाल सूरज सोनी रमेश शर्मा अभिलाष अग्रवाल अजय देवांगन अजय वर्मा चेतन साहू रोहित वर्मा तथा अन्य पत्रकारों उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here