सक्ती : श्री राम मंदिर दरबार परिसर कोरबा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल द्वारा आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में सक्ती विधायक एवं नेताप्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत पूर्व सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सभी महतारी बहनों माताओं के साथ रक्षाबंधन पर्व तीज मिलन समारोह में भाग लेकर सभी महिलाओं को साड़ी भेंटकर कर रक्षाबंधन पर्व तीज मिलन पर्व की बधाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी भगवान भोलेनाथ राम जी की पूजा अर्चना कर पारंपरिक तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सभी महिलाओं के बीच मनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत अतिथियों ने सभी बहनों दीदीयों से भेंट मुलाकात कर स्नेह मिलन आशीर्वाद प्राप्त कर तीजा-पोरा पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे छत्तीसगढ़ की माटी, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक बताया। श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने तीज व्रत पर्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बहनों को एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की बात कहते हुए कहा जिस प्रकार मां पार्वती ने शिव को पाने का लक्ष्य रखा और कठोर तपस्या कर शिव शंकर को पति के रूप में प्राप्त किया ज्योत्सना महंत ने कहा पौराणिक कथा अनुसार माता पार्वती ने बाल्यावस्था में ही यह ठान लिया था कि वे भगवान भोलेनाथ को ही अपने पति के रूप में स्वीकार करेंगी। इसके लिए उन्होंने हिमालय पर गंगा तट पर घोर तपस्या शुरू कर माता पार्वती ने कई वर्षों तक अन्न और जल का त्याग किया।
शुरुआत में उन्होंने सूखे पत्ते चबाए और बाद में केवल हवा के सहारे ही तपस्या की। उनकी यह दशा देखकर उनके पिता हिमालय राज बहुत दुखी हुए। पुत्री का कष्ट देखकर नारद जी ने आकर विष्णु जी की तरफ से पार्वती जी के विवाह का प्रस्ताव हिमालय राज से रखा जिसे हिमाचल राज ने स्वीकार कर लिया, लेकिन पार्वती जी इससे प्रसन्न नहीं हुईं। और शिव की प्राप्ति: के लिए वन में रहकर माता पार्वती ने रेत और मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण कर निर्जला व्रत रखकर पूरी रात भगवान शिव की आराधना की। उनकी इस अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया। यह सब मैं इसलिए कह रही हूं कि महिलाएं चाहे तो हर बड़ी चुनौतियों का सामना कर बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती हैं और आज तीज पर्व कार्यक्रम सभी बहनों के साथ एकजुट होकर मनाया गया है जिससे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक की झलक देखने को मिली है हमारे जीवन में भी हम सभी को एक लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए तो हर चुनौतियों से हम जीत सकते हैं तीज मिलन रक्षाबंधन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, युवा कांग्रेस नेता सुरज महंत, पोषक दास महंत हरीष परसाही, जिला ब्लॉक नगर ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की महिला पुरुष ग्रामीण महिला पुरुष नगर वासी सहित बड़ी संख्या विभिन्न समाज के महिला पुरूष पदाधिकारी उपस्थित थे





