भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया आशीर्वाद।
राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने देवभोग क्षेत्रवासियों को नई फसल के स्वागत और प्रकृति के उपहार के प्रति कृतज्ञता के पावन पर्व नुआखाई की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने गोहरापदर सहित झाखरपारा एवं देवभोग मंडल के विभिन्न बूथों में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों से सौजन्य भेंट-मुलाकात की और पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम को जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, डॉ. मनीष सिन्हा, मंडल अध्यक्षद्वय भगवानो बेहरा एवं जगमोहन पटेल एवं मीडिया सह प्रभारी रितेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से हर घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने की अपील की।
देवभोग क्षेत्र के इस प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें सेवा एवं संगठन के कार्यों को निरंतर गति देने के लिए प्रेरित किया। जिले के अंतिम छोर के क्षेत्र देवभोग में जिलाध्यक्ष के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। जिलाध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रसन्नता व्यक्त की।






