Home मनोरंजन ‘दृश्यम 3′ अजय देवगन की तोड़ पाएगी मोहनलाल का रिकॉर्ड?बॉक्स ऑफिस पर...

‘दृश्यम 3′ अजय देवगन की तोड़ पाएगी मोहनलाल का रिकॉर्ड?बॉक्स ऑफिस पर छापने होंगे इतने करोड़…

0

Drishyam 3: इस साल जिन बड़ी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, उसमें अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी शामिल है. यूं तो मोहनलाल की मलयालम फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है. जो पहले अजय देवगन के लिए खतरा बताई जा रही थी. पर जैसा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म किया है, उसके बाद से ही फैन्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. जी हां, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का धांसू ट्रेलर आ चुका है. पर बड़ा सवाल है कि क्या मोहनलाल की फिल्म का रिकॉर्ड अजय देवगन तोड़ पाएंगे. इसके लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा एक्टर को कमाने होंगे.

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से आगे निकलेंगे अजय:- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कहानी इस बार मोहनलाल की फिल्म से अलग है. जो फैसला काफी पहले ही ले लिया गया था. मेकर्स पहले ही जानते थे कि मोहनलाल की फिल्म को जल्दी रिलीज कर दिया जाएगा. अजय के हिंदी वर्जन में इस बार विजय सलगांवकर के सामने काफी नई मुश्किलें देखने को मिलेगी. इसके अलावा क्राइम ब्रांच के एसीपी के तौर पर जयदीप अहलावत की एंट्री करवाई गई है. जिस जगह पर पहले अक्षय खन्ना दिख रहे थे. खैर, इन सबके बीच असली मुद्दा है कि एक्टर को अगर मोहनलाल का रिकॉर्ड तोड़ना है तो वर्ल्डवाइड 239.83 करोड़ रुपये कमाने होंगे. वहीं, फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन भी 128.13 करोड़ रुपये रहा था. जबकि, 110 करोड़ नेट कमाई हुई थी. यूं तो यह कलेक्शन बहुत ज्यादा नहीं है. पर फिल्म के लिए कमाना मुश्किल साबित हो सकता है.

अजय की दृश्यम के दोनों पार्ट्स ने कितने कमाए थे:- दरअसल अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ 31 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी. जिसका लगभग 35 से 40 करोड़ रुपये बजट था. वहीं, फिल्म ने लगभग 110 करोड़ रुपये दुनियाभर से कमा लिए थे. फिर बारी आई पार्ट 2 की. इस फिल्म ने 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने के बाद 318.26 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड कमा लिए थे. वहीं, बजट 50 करोड़ के आसपास बताया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here