Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: बातचीत कर रहे तीन लोगों को मालवाहक ने...

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: बातचीत कर रहे तीन लोगों को मालवाहक ने कुचला, दो भाइयों की मौत

0

 

बिलासपुर  :छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बातचीत के दौरान अचानक हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग घर के सामने खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन वहां से गुजरा और अनियंत्रित होकर तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो सगे भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद मालवाहक वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here