खरोरा : खरोरा नगर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर भवन नया बस स्टेशन के सामने आज सतनामी समाज परिक्षेत्र खरोरा के आवश्यक बैठक विभिन्न सेक्टरो एवं सामाजिक लोगों के उपस्थिति में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न वरिष्ठ एवं सामाजिक लोगों को संगठित करना , विकास एवं विस्तार के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ (राज मंत्री का दर्जा) उपस्थित थे । जिन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आज के समय में एक साथ संगठित होने की अति आवश्यक है जिस पर विशेष रूप से जोर दिया गया और कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसके संगठित होने पर ही संभव है।हम सब मिलकर सतनामी समाज परिक्षेत्र खरोरा को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर एक साथ चलने पर ही संभव है । इस सामाजिक बैठक में खरोरा परिक्षेत्र के सतनामी समाज के सेक्टर प्रभारी एवं विभिन्न पदाधिकारी अपना अपना विचार सामाजिक दृष्टिकोण से व्यक्त किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप एस एस बाँधे , बनवारी राम शांग रामकृष्ण खूंटे , ढेलू राम नारंग , केज राम जांगडे , मुन्ना नारंग , मुकेश भारद्वाज , शशि जांगड़े के साथ ही सैकड़ों सामाजिक लोग उपस्थित रहे ।




