Home छत्तीसगढ़ गणेश उत्सव को लेकर पुलिस सख्त, रायपुर नॉर्थ जोन में 13 लोगों...

गणेश उत्सव को लेकर पुलिस सख्त, रायपुर नॉर्थ जोन में 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

0

रायपुर :  गणेश उत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक, त्योहारी अवधि के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के निर्देशन में तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पंडरी थाना क्षेत्र में 4 पर कार्रवाई

थाना पंडरी पुलिस ने धारा 170, 126 और 135(3) BNSS के तहत चार अलग-अलग इस्तगासों में 4 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद सभी को सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के समक्ष पेश किया गया।

उरला में 3 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

थाना उरला पुलिस ने धारा 170, 126 और 135(3) BNSS के तहत दो इस्तगासों में 3 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गुढ़ियारी में 3 लोगों पर कार्रवाई

थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में पुलिस ने धारा 126 और 135(3) BNSS के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में 3 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

खमतराई में भी पुलिस का एक्शन

वहीं, थाना खमतराई पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत 3 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

इस तरह नॉर्थ जोन के चार थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें पंडरी में 4, उरला में 3, गुढ़ियारी में 3 और खमतराई में 3 व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश उत्सव और आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सतत निगरानी, पेट्रोलिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here