Home क्रांइम 50 रुपये का लालच देकर नाबालिगों को सुनसान जगह ले गया आरोपी,...

50 रुपये का लालच देकर नाबालिगों को सुनसान जगह ले गया आरोपी, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

0

बालोद : जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों नाबालिगों को 50 रुपये देने और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कहकर अपने साथ लिया था।

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को प्रार्थी ने गुण्डरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ललित ठाकुर ने नाबालिग लड़की और उसकी सहेली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उन्हें 50 रुपये देने का लालच दिया और किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही। इसके बाद वह दोनों को साइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया, जहां दोनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

घटना के बाद दोनों नाबालिगों ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here