Home छत्तीसगढ़ किरंदुल: अंतरराज्यीय बस स्टैंड व स्विमिंग पूल स्थल का निरीक्षण

किरंदुल: अंतरराज्यीय बस स्टैंड व स्विमिंग पूल स्थल का निरीक्षण

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  किरंदुल नगर में प्रस्तावित महत्वपूर्ण विकास कार्यों के तहत जिला कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण दल ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड और गांधीनगर स्थित स्विमिंग पूल निर्माण स्थल का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, उप अभियंता संजय मार्कण्डेय, पार्षद राजकुमार सोनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। दल ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति, स्थल की स्थिति और आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।

गांधीनगर में स्विमिंग पूल का निर्माण करीब 2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित है, जबकि अंतरराज्यीय बस स्टैंड लगभग 6.28 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। निरीक्षण में यातायात व्यवस्था, बसों के व्यवस्थित संचालन, यात्री सुविधाओं और स्विमिंग पूल से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड से नगर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी तथा स्विमिंग पूल से बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल सुविधा मिलेगी। उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन ने योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और समन्वय बनाए रखने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here